india news – Haryana Focus https://haryanafocus.com हरियाणा की आवाज Fri, 12 Jan 2024 15:05:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://haryanafocus.com/wp-content/uploads/2024/01/Haryana-focus-logo-150x150.jpeg india news – Haryana Focus https://haryanafocus.com 32 32 ‘केजरीवाल को चुनौती नहीं मानता’ भूपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा में हमारी जंग भाजपा से https://haryanafocus.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82/ https://haryanafocus.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82/#respond Fri, 12 Jan 2024 15:05:55 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1208

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को कुरुक्षेत्र में रैली की थी। उनकी इस रैली को 2024 में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के आगाज के रूप में भी देखा जा रहा है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में एंट्री की तैयारी कर रही है। इन्हीं में एक राज्य हरियाणा भी है, जहां जून में नगर निगम चुनाव होने हैं। लेकिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को चुनौती नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि राज्य में उनकी सियासी जंग भारतीय जनता पार्टी से है।

ट्रिब्यून के मुताबिक, आप के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा था कि नगर निगम चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र की रैली हरियाणा की राजनीति में गेम चेंजर साबित होगी।

न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में हुड्डा से जब पूछा गया कि आप के बढ़ते कद के चलते कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी मुश्किल हो सकती है, तो इसपर उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बदलाव चाहते थे और उन्होंने आप को एक विकल्प के तौर पर देखा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के लोगों के लिए कांग्रेस पहले से ही एक विकल्प है।

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं केजरीवाल को चुनौती के रूप में नहीं देखता हूं।’ कांग्रेस नेता ने आप के प्रदर्शन को लेकर कहा कि उन्होंने पहले सभी 90 विधानसभा सीटों और 10 लोकसभा सीटों पर लड़ा था, लेकिन एक भी नहीं जीत पाए थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के लिए आप कोई जोखिम नहीं है, हमारी जंग भाजपा के साथ है।

केजरीवाल ने किया हरियाणा अभियान का आगाज
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को कुरुक्षेत्र में रैली की थी। उनकी इस रैली को 2024 में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के आगाज के रूप में भी देखा जा रहा है। रैली के दौरान उन्होंने राज्य में सत्ता रूढ़ भाजपा पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ‘जो अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, वकील बनाना चाहते हैं, वे हमारे साथ आएं। जो उन्हें दंगाई, गुंडे, बलात्कारी बनाना चाहते हैं, वे उनके (भाजपा) साथ जाएं। ऐसे सभी तत्व उस पार्टी में हैं।’

ट्रिब्यून के मुताबिक, आप के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा था कि नगर निगम चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र की रैली हरियाणा की राजनीति में गेम चेंजर साबित होगी।

]]>
https://haryanafocus.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82/feed/ 0
पूर्व कांग्रेसी CM की दावत में BJP नेताओं ने लिया गोल-गप्पे,पराठे का स्वाद, बदल रहा हरियाणा का सियासी मिजाज? https://haryanafocus.com/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%80-cm-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%ae/ https://haryanafocus.com/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%80-cm-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%ae/#respond Fri, 12 Jan 2024 14:55:45 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1199

नई दिल्ली के तालकटोरा रोड स्थित बंगला नंबर 15 में आयोजित पारंपरिक शाकाहारी भोज के व्यंजनों में गोल-गप्पे से लेकर फ्रूट चाट,कांजी जूस और कई किस्म के पराठे,अरबी की झोल,अमरूद की सब्जी,कड़ा कतलम्मा भी था।

]]>
https://haryanafocus.com/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%80-cm-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%ae/feed/ 0