खेल – Haryana Focus https://haryanafocus.com हरियाणा की आवाज Thu, 11 Jan 2024 11:45:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://haryanafocus.com/wp-content/uploads/2024/01/Haryana-focus-logo-150x150.jpeg खेल – Haryana Focus https://haryanafocus.com 32 32 टेस्ट क्रिकेट को बचाने के ‘5 तंत्र’… क्या टी20 और वनडे को मिलेगी कड़ी टक्कर? https://haryanafocus.com/should-test-cricket-be-of-4-days-5-ways-in-which-red-ball-cricket-will-compete-with-t20-odi-explain-in-hindi-full-details-tspo/ https://haryanafocus.com/should-test-cricket-be-of-4-days-5-ways-in-which-red-ball-cricket-will-compete-with-t20-odi-explain-in-hindi-full-details-tspo/#respond Thu, 11 Jan 2024 11:44:16 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1108

टेस्ट क्रिकेट फैन्स के साथ क्रिकेट बोर्ड के बीच उतना लोकप्र‍िय नहीं है, ज‍ितना दूसरे फॉर्मेट हैं. इसकी वजह हाल में कुछ टीम के सेलेक्शन के दौरान देखने को मिली थी. जहां प्रमुख टीमों ने टेस्ट मैच के लिए दोयम दर्जे की टीम चुनी. ऐसे में बड़ा सवाल है कि टेस्ट मैचों की पॉपुलेरिटी कैसे बढ़ सकती है. आइए आपको बताते हैं वो 5 तरीके, जिनसे टेस्ट क्रिकेट एक बार फिर मशहूर हो सकता है.

5 suggestions to save and popular Test cricket: क्या टेस्ट क्रिकेट वाकई अपनी लोकप्र‍ियता खोता जा रहा है? दर्शक अब 5 दिनों तक टेस्ट मैच देखने के आदी नहीं रहे हैं? क्या ख‍िलाड़‍ियों और क्रिकेट बोर्ड की प्राथम‍िकता अब टेस्ट मैच नहीं रहे हैं ? ऐसे कई सवाल टेस्ट मैच को लेकर उठे हैं. ऐसे ही कुछ सवालों को खंगालने की हमने कोश‍िश की है. साथ ही क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को आज के दौर में रोमांचक बनाने की तरकीब भी सुझाई गई है.

वैसे कोई दो राय नहीं है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट के उदय होने के बाद टेस्ट क्रिकेट के प्रत‍ि लोगों का झुकाव कम हुआ है. वहीं, क्रिकेट बोर्डों की टी20 निर्भरता, इन दिनों प्राथमिकताओं को बदल रही है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की हालिया टीम की घोषणा हुई, जिसमें कई अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल किए गए. यहां तक की कप्तान भी नया नवेला होगा. नील ब्रांड ने अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है और वह दो टेस्ट मैचों में कप्तानी करेंगे. इसे लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने भी अपने पहली पसंद के खिलाड़ियों को रेड-बॉल असाइनमेंट के बजाय एसए20 में खेलने के अपने फैसले का बचाव किया. 

]]>
https://haryanafocus.com/should-test-cricket-be-of-4-days-5-ways-in-which-red-ball-cricket-will-compete-with-t20-odi-explain-in-hindi-full-details-tspo/feed/ 0
एक मैच-2 टीमें, खस्ताहाल पटना स्टेडियम… बिहार में हुए रणजी मैच में बवाल क्यों? जान‍िए इनसाइड स्टोरी https://haryanafocus.com/one-match-2-bihar-ranji-teams-dilapidated-moin-ul-haq-stadium-patna-stadium-and-politics-who-is-responsible-bihar-sports-minister-serious-allegations-on-bca-tspo/ https://haryanafocus.com/one-match-2-bihar-ranji-teams-dilapidated-moin-ul-haq-stadium-patna-stadium-and-politics-who-is-responsible-bihar-sports-minister-serious-allegations-on-bca-tspo/#respond Thu, 11 Jan 2024 11:23:14 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1102

बिहार के पटना में मौजूद मोइनुलहक स्टेडियम में जो कुछ हुआ, वो जेटलमैन की ‘इंटरनेशनल बेइज्जती’ से कम नहीं था. अब इस मामले में खेलमंत्री ने बिहार क्रिकेट एसोस‍िएशन (BCA) पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. अब पटना में इस स्टेडियम की इंटरनेशनल बेइज्जती का जिम्मेदार कौन है, इस मामले में अब राजनीत‍ि शुरू हो गई है.

Bihar Ranji Team, Moin-ul-Haq Stadium controversy Update: बिहार की राजधानी पटना और वहां स्थित मोइनुलहक स्टेडियम में पिछले दिनों जो कुछ हुआ, उससे सबसे ज्यादा निराश वहां के क्रिकेट प्रेमी हुए. एक ही मैच में बिहार की दो टीमें मैच खेलने पहुंच गईं, फिर बीसीए अध‍िकारी का भी सिर फट गया. कुल मिलाकर अव्यवस्था चरम पर थी. यहां तक कहा गया कि इस वजह से जो बेइज्जती हुई, ऐसे में इसका जिम्मेदार कौन है? खेल मंत्री ने बिहार क्रिकेट एसोस‍िएशन (BCA) पर जानबूझ कर वहीं मैच कराने का लगाया आरोप लगाया है. उन्होंने कहा हमने ऊर्जा स्टेडियम की मांग की थी. 

बिहार मे सालों बाद क्रिकेट की रौनक तब लौटी, जब पटना के मोइनुल हक स्टेडियम मे बिहार और मुंबई के बीच एलीट ग्रुप का रणजी मैच खेला गया. दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लेकिन इन सबके बीच स्टेडियम की जर्जर हालत की चर्चा पूरे देश भर मे हुई.

स्टेडियम के खस्ता हालत की वजह से पूरे देश में बिहार की किरकिरी हुई. दर्शक दीर्घा की टूटी और दरार पड़ी दीवार, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. इतना ही नही खराब पड़े स्कोर बोर्ड के कारण भी दर्शको का गुस्सा खूब फूटा. 

]]>
https://haryanafocus.com/one-match-2-bihar-ranji-teams-dilapidated-moin-ul-haq-stadium-patna-stadium-and-politics-who-is-responsible-bihar-sports-minister-serious-allegations-on-bca-tspo/feed/ 0
20 साल से कायम है राहुल द्रव‍िड़ का ये बेजोड़ रिकॉर्ड… तेंदुलकर, कोहली, रोहित भी कोसों दूर: Happy Birthday Rahul Dravid https://haryanafocus.com/happy-51-birthday-rahul-dravid-even-after-20-years-this-historical-record-of-rahul-dravid-mr-wall-remains-intact-sachin-tendulkar-virat-kohli-rohit-sharma-far-away-tspo/ https://haryanafocus.com/happy-51-birthday-rahul-dravid-even-after-20-years-this-historical-record-of-rahul-dravid-mr-wall-remains-intact-sachin-tendulkar-virat-kohli-rohit-sharma-far-away-tspo/#respond Thu, 11 Jan 2024 11:12:50 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1099

Rahul dravid turns 51 year today: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रव‍िड़ आज 51 साल के हो गए हैं, राहुल द्रव‍िड़ के नाम क्रिकेट की कई उपलब्ध‍ियां हैं. वह जब खेलने उतरते थे तो पिच पर टिक जाते थे. लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड राहुल द्रव‍िड़ के नाम है, ज‍िससे कई सूरमा बल्लेबाज काफी दूर हैं.

Rahul Dravid 51th Birthday: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रव‍िड़ का आज (11 जनवरी) जन्मदिन हैं, वह आज 51 साल के हो गए हैं. आज ही टीम इंडिया मोहाली में अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए उतरेगी, ऐसे में उनको कप्तान रोह‍ित शर्मा जीत के तौर पर बर्थडे ग‍िफ्ट देना चाहेंगे.

भारत की दीवार, म‍िस्टर वॉल के नाम से फेमस राहुल द्रव‍िड़ जब पिच पर खड़े हो जाते थे, तो उनका विकेट गिराना मुश्क‍िल हो जाता था. कई बार तो गेंदबाजों के भी पसीने छूटे जाते थे. द्रव‍िड़ के नाम वैसे तो कई ऐत‍िहास‍िक रिकॉर्ड हैं. लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो आज तक कायम है. इसे क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं तोड़ पाए. इसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं. 

]]>
https://haryanafocus.com/happy-51-birthday-rahul-dravid-even-after-20-years-this-historical-record-of-rahul-dravid-mr-wall-remains-intact-sachin-tendulkar-virat-kohli-rohit-sharma-far-away-tspo/feed/ 0
आज कोहली के बगैर उतरेगी भारतीय टीम, अफगानिस्तान से मोहाली में होगी जबरदस्त जंग: IND vs AFG Series https://haryanafocus.com/cricket-story-first-ever-white-ball-series-between-india-and-afghanistan-return-of-rohit-and-virat-to-the-t20-format-tspo/ https://haryanafocus.com/cricket-story-first-ever-white-ball-series-between-india-and-afghanistan-return-of-rohit-and-virat-to-the-t20-format-tspo/#respond Thu, 11 Jan 2024 11:05:30 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1096

जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए यह आखिरी सीरीज है. इससे अमेरिका तथा वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप के लिए टीम तैयार करने में मदद मिलेगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को मोहाली में खेला जाएगा.

First ever white-ball series between India and Afghanistan:

भारत और अफगानिस्तान के बीच सीमित ओवरों की पहली सीरीज की शुरुआत गुरुवार को होगी. तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा. ऐसे में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी होंगी, जो 14 महीने बाद टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं. लेकिन कोहली निजी कारणों से सीरीज के पहले मैच में नहीं खेलेंगे. मैच शाम 7.00 बजे से खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह आखिरी सीरीज

जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए यह आखिरी सीरीज है. इससे अमेरिका तथा वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप के लिए टीम तैयार करने में मदद मिलेगी. लेकिन अंतिम 15 का चयन आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर होने की संभावना है, चूंकि वह वर्ल्ड कप से ठीक पहले होगा.

रोहित और कोहली की टी20 प्रारूप में वापसी हो रही है.दोनों का टी20 वर्ल्ड कप खेलना तय माना जा रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों बड़े स्कोर बनाकर तैयारी पुख्ता करेंगे. दोनों दर्शकों के चहेते हैं और उनके खेलने से भारी शीतलहर के बावजूद मोहाली में इस मैच को लेकर काफी रोमांच है.

]]>
https://haryanafocus.com/cricket-story-first-ever-white-ball-series-between-india-and-afghanistan-return-of-rohit-and-virat-to-the-t20-format-tspo/feed/ 0
कोहली से आगे न‍िकलेंगे ‘हिटमैन’, अफगान‍िस्तान संग सीरीज में कौन मारेगा बाजी? बस इतना है फासला: Virat Kohli-Rohit Sharma https://haryanafocus.com/cricket-story-virat-kohli-and-rohit-sharma-most-t20i-runs-record-and-stats-during-india-vs-afghanistan-series-tspo/ https://haryanafocus.com/cricket-story-virat-kohli-and-rohit-sharma-most-t20i-runs-record-and-stats-during-india-vs-afghanistan-series-tspo/#respond Thu, 11 Jan 2024 10:48:50 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1093

भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (11 जनवरी) खेला जाएगा. यह मैच मोहाली में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इसी सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा के पास विराट कोहली का टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा…

Virat Kohli-Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को अपने ही घर में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. पहला मुकाबला गुरुवार (11 जनवरी) को मोहाली में होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

मगर इन सबके बीच फैन्स की नजरें 14 महीने बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी. एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड को लेकर रोहित और कोहली के बीच धांसू दौड़ चल रही है. यह रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का है.

रोहित बन सकते हैं 4 हजारी रन

दरअसल, अभी यह रिकॉर्ड कोहली के ही नाम है. उन्होंने अब तक 115 टी20 मैचों में 52.73 के बेहतरीन औसत से 4008 रन बनाए हैं. वो 4 हजार या उससे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर रोहित ही काबिज हैं.

रोहित ने अब तक 148 मुकाबलों में 31.32 के औसत से 3853 रन बनाए हैं. रोहित को 4 हजार का आंकड़ा छूने के लिए अब भी 147 रनों की दरकार है. इसके साथ ही उनकी कोहली के साथ सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड बनाने की रेस भी लगी है. रोहित के आगे निकलने का एक यह भी कारण है कि ओपनिंग में मोर्चा संभालते हैं. साथ ही कोहली पहले मैच में खेलेंगे भी नहीं. ऐसे में रोहित को एक मैच ज्यादा खेलने को मिलेगा.

रोहित बन सकते हैं टी20 के सिक्सर किंग

रोहित के पास टी20 इंटरनेशनल में 200 छक्के लगाकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाने मौका रहेगा. दरअसल, अभी टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित के ही नाम है. उन्होंने अब तक 140 टी20 मैचों में 182 छक्के जमाए हैं. यदि वो अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनके गेंदबाजों की जमकर धुलाई करते हैं और 18 छक्के जमाते हैं तो इतिहास रच देंगे.

इस तरह रोहित टी20 इंटरनेशनल में 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे. यानी एक बार फिर रोहित के पास क्रिकेट इतिहास में एक बड़े रिकॉर्ड के साथ अपना नाम दर्ज कराने का सुनहरा मौका है.

सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीमें:

भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार.

अफगानिस्तानी टीम:

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब-उर-रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद और गुलबदीन नायब.

]]>
https://haryanafocus.com/cricket-story-virat-kohli-and-rohit-sharma-most-t20i-runs-record-and-stats-during-india-vs-afghanistan-series-tspo/feed/ 0