अंतरराष्ट्रीय – Haryana Focus https://haryanafocus.com हरियाणा की आवाज Fri, 12 Jan 2024 13:40:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://haryanafocus.com/wp-content/uploads/2024/01/Haryana-focus-logo-150x150.jpeg अंतरराष्ट्रीय – Haryana Focus https://haryanafocus.com 32 32 ब्रिटेन के अगले पीएम बन सकते हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक, बोरिस जॉनसन की बढ़ीं मुश्किलें https://haryanafocus.com/%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%95/ https://haryanafocus.com/%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%95/#respond Fri, 12 Jan 2024 13:40:30 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1168

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। ये भविष्यवाणी की है ब्रिटेन में एक प्रमुख सट्टेबाज कंपनी ने, जिसका कहना है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जल्द ही इस्तीफा दे देंगे और…

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। ये भविष्यवाणी की है ब्रिटेन में एक प्रमुख सट्टेबाज कंपनी ने, जिसका कहना है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जल्द ही इस्तीफा दे देंगे और उनके भारतीय मूल के चांसलर ऋषि सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश पीएम का दफ्तर) में कदम रखने के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं।

ऑनलाइन गैंबलिंग कंपनी बेटफेयर का कहना है कि 57 वर्षीय जॉनसन के लिए घड़ी की सुइयां टिक-टिक कर रही हैं और वे कभी भी पीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जॉनसन डाउनिंग स्ट्रीट में एक ड्रिंक पार्टी के खुलासे के मद्देनजर न केवल विपक्ष से बल्कि अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी के भीतर से भी दबाव का सामना कर रहे हैं। ब्रिटेन के पीएम पर आरोप है कि उन्होंने मई 2020 में देश के पहले कोविड-19

जब बुधवार को सुनक के बॉस यानी जॉनसन ने लॉकडाउन दिशानिर्देशों के स्पष्ट उल्लंघन के लिए “तहे दिल से माफी” मांगी थी तब ऋषि सुनक हाउस ऑफ कॉमन्स के चैंबर से गायब थे। इसके बाद 41 वर्षीय सुनक पर आरोप लगे कि जॉनसन की ओर से संसद में उनकी अनुपस्थिति पार्टी के संकटग्रस्त नेता से खुद को दूर करने का एक प्रयास था। हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर ट्वीट कर अटकलों को खारिज करने की कोशिश की। सुनक ने लिखा, “मैं आज पूरे दिन दौरे पर रहा हूं और हमारे #PlanForJobs पर काम जारी रखा है और साथ ही ऊर्जा की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सांसदों से मुलाकात की है।” फरवरी 2020 से राजकोष के चांसलर सुनक ने कहा, “प्रधानमंत्री का माफी मांगना सही था और मैं उनके धैर्य रखने के अनुरोध का समर्थन करता हूं, जब सू ग्रे (ब्रिटिश सिविल सर्वेंट) अपनी जांच कर रही हैं।”  

हालांकि दबाव के बीच ब्रिटिश मीडिया में कहा जा रहा है कि अगर बोरिस पद छोड़ते हैं तो उनकी जगह पर भारतीय उद्योगपति नारायण मूर्ति के दामाद और ब्रिटेन के वित्‍त मंत्री ऋषि सुनक देश के पीएम बन सकते हैं। ‘बेटफेयर’ के सैम रॉसबॉटम ने बताया कि जॉनसन के हटने की सूरत में प्रधानमंत्री पद के लिये ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने की सबसे अधिक संभावना है। वरिष्ठ सिविल सेवक सू ग्रे वर्तमान में डाउनिंग स्ट्रीट सहित सरकारी क्वार्टरों के भीतर सभी कथित लॉकडाउन उल्लंघनों की जांच कर रही हैं। हाल के हफ्तों में इसी तरह की घटनाओं के बारे में कई खुलासे हुए हैं, जिन्हें जॉनसन ने अपने दफ्तर के परिसर के भीतर काम की घटनाओं के रूप में सही ठहराने की कोशिश की है।  

]]>
https://haryanafocus.com/%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%95/feed/ 0
उड़ते प्लेन में ऑक्सीजन सप्लाई बंद, फैली ‘जहरीली’ गैस, इंटरनेशनल ख‍िलाड़‍ियों की अटकी सांसें, फ‍िर क्या हुआ? https://haryanafocus.com/%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%91%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/ https://haryanafocus.com/%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%91%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/#respond Fri, 12 Jan 2024 12:37:58 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1160

अगर किसी प्लेन में ऑक्सीजन की सप्लाई अचानक बंद हो जाए तो क्या होगा, ऐसा हुआ कुछ इंटरनेशनल ख‍िलाड़‍ियों के साथ हुआ, जब प्लेन में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई. इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंड‍िंग करवानी पड़ गई.

इंटरनेशनल ख‍िलाड़‍ियों की सांसें अचानक प्लेन में यात्रा के दौरान अटक गईं. दरअसल, इस यात्रा के दौरान प्लेन में ऑक्सीजन की सप्लाई अचानक बंद हो गई. इस कारण प्लेन में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. इसके बाद प्लेन के पायलट ने धैर्य नहीं खोया और प्लेन की इमरजेंसी लैंड‍िंग करवानी पड़ गई. 

गाम्ब‍िया (Gambia) की फुटबॉल टीम (Gambia’s national soccer team) के साथ यह पूरा माजरा घट‍ित हुआ. अफ्रीका कप ऑफ नेशंस टूर्नामेंट (Africa Cup of Nations tournament) में हिस्सा लेने के के ल‍िए गाम्बियाई टीम प्लेन में सफर कर रही थी. तभी उड़ान के दौरान गाम्ब‍िया की नेशनल फुटबॉल टीम को ले जा रहे प्लेन में अचानक ऑक्सीजन की कमी हो गई, इस कारण प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. 

गाम्ब‍िया फुटबॉल फेडरेशन की ओर बयान भी आया, जिसमें कहा गया कि बुधवार को एक चार्टर्ड प्लेन नौ मिनट तक हवा में रहने के बाद राजधानी बंजुल लौट आया. दरअसल, जब चालक दल को प्लेन में तकनीकी समस्याओं का एहसास हुआ था. 

फेडरेशन ने आगे कहा, ‘लैंडिंग के बाद शुरुआती जांच से पता चला कि केबिन प्रेशर और ऑक्सीजन की कमी हो गई थी. फ्लाइट का पर‍िचालन करने वाली ऑपरेट‍िंग कंपनी एयर कोटे डी आइवर (Air Cote d’Ivoire) अब इस बात का पता लगाने की कोश‍िश कर रही है कि ऑक्सीजन की कमी और केबिन प्रेशर में कमी का कारण क्या था.’

]]>
https://haryanafocus.com/%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%91%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/feed/ 0