मनोरंजन – Haryana Focus http://haryanafocus.com हरियाणा की आवाज Mon, 12 Feb 2024 14:45:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 http://haryanafocus.com/wp-content/uploads/2024/01/Haryana-focus-logo-150x150.jpeg मनोरंजन – Haryana Focus http://haryanafocus.com 32 32 लक्ष्यम एनजीओ व फिक्की वाईएफएलओ ने फैशन फॉर ए कॉज़ 2024 का आयोजन किया: एक शाम जीवन बदलने के नाम http://haryanafocus.com/lakshyam-ficci-yflo/ http://haryanafocus.com/lakshyam-ficci-yflo/#respond Mon, 12 Feb 2024 14:39:11 +0000 https://haryanafocus.com/?p=1225

-प्रसिद्ध एनजीओ लक्ष्यम “फैशन फॉर ए कॉज़ -2024 का आयोजन
-FICCI की महिला शाखा, यंग फिक्की लेडीज़ आर्गेनाइजेशन (वाईएफएलओ) के साथ मिल कर किया गया आयोजन
-FICCI यएफएलओ लगभग 12,000 उद्यमी महिलाओं के संगठन है

नई दिल्ली, प्रगति मैदान स्थित नेशनल क्राफ्ट म्यूजियम में प्रसिद्ध एनजीओ लक्ष्यम “फैशन फॉर ए कॉज़ -2024 का आयोजन किया गया जिसका उदेश्य सामाजिक परिवर्तन के तहत गरीब बच्चो के शिक्षा और जीवन स्तर बेहतर किया जा सके | कार्यक्र्म का आयोजन FICCI की महिला शाखा, यंग फिक्की लेडीज़ आर्गेनाइजेशन (वाईएफएलओ) के साथ मिल कर किया गया जिसमे मुख्य सहयोगी के रूप में धनमिल सम्मिलित हुआ | FICCI यएफएलओ लगभग 12,000 उद्यमी महिलाओं का संगठन है, जो देशभर में महिलाओं के जीवन स्तर के सुधार के लिए निरन्तर प्रयासरत है ।

फैशन फॉर ए कॉज़ 2024, फैशन उद्योग के प्रमुख सितारों के माध्यम से गरीब बच्चों को जीवन के प्रति सकारत्मक और शिक्षा से जोड़कर बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है |कार्यक्र्म निर्माणात्मक परिवर्तन के लिए एक प्रेरणास्त्रोत और उन लोगों के लिए आशा की किरण था जो एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की तलाश में हैं। लक्ष्यम के संस्थापक, राशि आनंद, ने कहा कि 30 वर्षों से केंद्रीय दिल्ली का एक स्लम – किर्बी प्लेस है जहां 10,000 लोग अधिकांशत: बिना बिजली के भिखारी के रूप में रहते हैं, इनक बच्चों को शिक्षा ke माध्यम से समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास जारी है| आज का कार्यक्रम न केवल एक रनवे शो था बल्कि हमारे लाभार्थियों के बच्चों को एक आशाजनक भविष्य प्रदान करने का एक रूपांतरणात्मक अवसर था। हम साथ में आशा रखते है कि हम सभी मिल कर सशक्तिकरण और सुधार की एक लहर पैदा करने मे सफल हो पाएंगे|

FICCI वाईएफएलओ दिल्ली के अध्यक्ष दिव्या जैन ने कहा कि हमारे प्रयास अच्छे परिवर्तन को प्रोत्साहित करने के साथ ही आयोजन का उद्देश्य समुदायों का समर्थन और उन्हें उच्चतम स्तर पर उठाने के साथ मेल खाता है, जिससे परिवर्तन और सहानुभूति का एक सामंजस्य होता है।

यह आयोजन लक्ष्यम के बच्चों के साथ सबसे प्रतिष्ठित फैशन आइकन्स के साथ था, जिन्होंने अपनी सिल्वेट्स और प्रसिद्ध डिज़ाइनर रोहित बल, वरुण बहल और शांतनु और निखिल की रचनात्मकता में खूबसूरती से तैयार कपड़ों में हाथ मिलाए। इस आयोजन में अन्य प्रमुख व्यक्तित्वों जैसे दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, दिव्या जैन, गुंजन जैन, प्रिया जैन, दमन बंगा, पूनम आनंद, ऋषभ जैन, ब्लॉसम कोचर, शिल्पा बम्मी सिक्का, ऐश्वर्या बंसल, पायल कानोड़िया, एनी मंजल, ईश खरबंदा, संजीव बिजली, गरिमा नागपाल, शुचि पाटनी, और हरप्रीत सुरी जैसे अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तित्व भी शामिल थे।

]]>
http://haryanafocus.com/lakshyam-ficci-yflo/feed/ 0
‘रेड 2’ को मिला विलेन, अजय देवगन से टक्कर लेते नजर आएंगे रितेश देशमुख ! http://haryanafocus.com/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5/ http://haryanafocus.com/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5/#respond Fri, 12 Jan 2024 12:21:47 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1156

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ हाल ही में अनाउंस हुई थी. फिल्म की कास्ट में अजय के साथ वाणी कपूर का नाम भी सामने आया. पिछली फिल्म में अजय के सामने सौरभ शुक्ला ने विलेन का रोल किया था. अब ‘रेड 2’ में विलेन के रोल के लिए रितेश देशमुख को कास्ट किया गया है.

अजय देवगन के फैन्स को कुछ दिन पहले ही एक गुड न्यूज मिली है. अजय की पॉपुलर फिल्मों में से एक ‘रेड’ का सीक्वल बनने जा रहे है. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट शेयर की थी. फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर से आई.आर.एस, ऑफिसर अमय पटनायक के रोल में लौट रहे हैं. 

2018 में आई ‘रेड’ में अजय के साथ इलियाना डी’क्रूज नजर आई थीं. इस बार फिल्म के कास्ट में उनकी जगह वाणी कपूर ने ली है. पहली फिल्म में अजय के साथ विलेन के रोल में नजर आए सौरभ शुक्ला ने भी अच्छा माहौल जमाया था. इसलिए ‘रेड 2’ में विलेन कौन होगा, ये जानने की जिज्ञासा अजय के फैन्स को काफी जोर से हो रही थी. तो अच्छी खबर ये है कि ‘रेड 2’ के विलेन का नाम फाइनल हो गया है. 

‘रेड 2’ में विलेन की एंट्री 

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ‘रेड 2’ में अजय देवगन के सामने टक्कर लेते नजर आएंगे. कॉमेडी फिल्मों के लिए याद किए जाने वाले रितेश ने ‘एक विलेन’ में बहुत दमदार नेगेटिव रोल निभाया था. इसके बाद वो ‘मरजावां’ में भी विलेन के रोल में नजर आए थे. अब ‘रेड 2’ में रितेश का विलेन बनकर आना बॉलीवुड फैन्स के लिए एक एक्साइटिंग खबर है क्योंकि बड़े पर्दे पर अजय और रितेश की टक्कर यकीनन देखने लायक होगी. 

]]>
http://haryanafocus.com/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-2-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5/feed/ 0
नेटफ्लिक्स ने हटाई नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णी’, मेकर्स ने मांगी माफी, विवादों में था फिल्म का ये सीन… http://haryanafocus.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be/ http://haryanafocus.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be/#respond Fri, 12 Jan 2024 10:57:18 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1151

नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ हाल ही में विवादों में आ गई थी. इस फिल्म में नॉन वेज खाने से जुड़ा एक सीन विवाद का कारण बन गया था और इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था. अब फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने भावनाओं को आहत करने के लिए माफ़ी भी मांगी है.

लेडी सुपरस्टार नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हटा लिया है. इस फिल्म पर हाल ही में बड़ा विवाद छिड़ गया था. 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई ये फिल्म, 29 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आई थी. इस फिल्म को लेकर हाल ही में तब विवाद छिड़ गया जब इसपर ‘हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने’ का आरोप लगा. 

विवाद इतना बढ़ गया कि मेकर्स और कास्ट के खिलाफ सोमवार को मुंबई में एक केस भी फाइल किया गया. हाल ही में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर नेटफ्लिक्स के मुंबई ऑफिस के सामने प्रदर्शन भी किया था. अब इसे नेटफ्लिक्स ने हटा लिया है और प्रोड्यूसर्स ने एक माफीनामा भी लिखा है. 

क्या थी विवाद की वजह?

‘अन्नपूर्णी’ के कई सीन्स पर आपत्ति जताई गई थी. फिल्म में एक ब्राह्मण लड़की की कहानी दिखाई गई है, जिसके पिता मंदिर के पुजारी हैं. मगर लड़की को टॉप शेफ बनना है और इसके लिए नॉन वेज डिशेज कुक करना जरूरी है. इस लड़की का एक दोस्त उसे इन चुनौतियों को पार करने में मदद करता है, जिसमें नॉन वेज खाना और पकाना दोनों शामिल है. 

]]>
http://haryanafocus.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be/feed/ 0
लाइफ की टेंशन-प्यार में कन्फ्यूजन, दोस्तों की कहानी जो बताएगी ‘खो गए हम कहां ; Kho Gaye Hum Kahan Review… http://haryanafocus.com/%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%a8/ http://haryanafocus.com/%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%a8/#respond Fri, 12 Jan 2024 03:03:04 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1148

अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म ‘खो गए हम कहां’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है. इसका इंतजार फैंस को काफी वक्त से था. अगर आप भी इसे देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले हमारा रिव्यू पढ़ लीजिए.

आज की सोशल मीडिया की दुनिया में हर चीज अपनी अंगूठे के नीचे हैं. एक टैप किया तो किसी की प्रोफाइल खुली और पता चल गया कि वो कहां है. एक स्वाइप किया और अपनी जिंदगी का नया प्यार ढूंढ लिया. उसके साथ बात नहीं बनी तो दूसरा स्वाइप, तीसरा स्वाइप और जाने कितने स्वाइप… इसी तरह अपने असली चेहरे, फीलिंग्स और पहचान को छुपाना भी सोशल मीडिया के जरिए काफी आसान हो गया है. लेकिन इस सोशल मीडिया वाली दौड़ भाग भरी दुनिया में हम सही से जीना भूल गए हैं. इसी बात का अंदाजा आपको करवाती है नेटफ्लिक्स की नई फिल्म ‘खो गए हम कहां’.

इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के बारे में है, इमाद अली (सिद्धांत चतुर्वेदी), अहाना (अनन्या पांडे) और नील परेरा (आदर्श गौरव). इमाद एक अच्छे और पैसे वाले पिता का बेटा है, जो स्टैंडअप कॉमेडी करता है. अपने मजाकिया अंदाज के पीछे उसने अपने साथ हुए एक काले सच को छुपाया हुआ है. इमाद टिंडर पर रोज किसी ना किसी नई लड़की के साथ हुकअप करता है, लेकिन इमोशनल इंटीमेसी के मामले में सबसे एकदम दूर रहता है.

]]>
http://haryanafocus.com/%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%a8/feed/ 0
एक्स हसबैंड आदिल के केस में राखी सावंत की गिरफ्तारी पक्की? कोर्ट ने रिजेक्ट की जमानत याचिका ! http://haryanafocus.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ http://haryanafocus.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87/#respond Fri, 12 Jan 2024 02:50:59 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1145

राखी की जमानत याचिका का रिजेक्ट करते हुए सेशन कोर्ट जज श्रीकांत भोसले ने कहा- जो राखी ने किया वो गलत था. जिस तरह से उन्होंने अपने एक्स हसबैंड के वीडियोज सर्कुलेट कीं वो गलत मूव है.

राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने केस दर्ज किया था. उनका कहना था कि राखी ने उनकी कुछ प्राइवेट चीजें सर्कुलेट की हैं. साथ ही मीडिया चैनल्स को राखी ने उनकी सेक्शुअल वीडियोज लीक की थीं. दिनदोषी सेशन कोर्ट, मुंबई में राखी ने इस मामले में गिरफ्तारी न होने को लेकर जमानत याचिका की अर्जी डाली थी जो रिजेक्ट हो गई है. हालांकि, कोर्ट ने गिरफ्तारी का इंटीरिम प्रोटेक्शन बढ़ा दिया है. ये फैसला कोर्ट ने सुनवाई के कुछ सेशन्स के बाद लिया.  

राखी की जमानत याचिका का रिजेक्ट करते हुए सेशन कोर्ट जज श्रीकांत भोसले ने कहा- जो राखी ने किया वो गलत था. जिस तरह से उन्होंने अपने एक्स हसबैंड के वीडियोज सर्कुलेट कीं वो गलत मूव है. राखी पर इसी तरह का एक केस पहले से ही पेंडिंग है. इसलिए इनकी जमानत याचिका का खारिज किया जाता है. इस केस में किसी को भी छूट देना सही नहीं है. 

आदिल का कहना था कि राखी ने जिस तरह से उनकी सेक्शुअल वीडियोज को सर्कुलेट किया है, वो खराब हरकत है. इस केस में आदिल ने राखी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. सेक्शन 500 (डिफेमेशन), 34 (कॉमन इनटेंशन) सेक्शन 67ए (पब्लिशिंग सेक्शुअली एक्स्प्लीसिट मटीरियल इन इलैक्ट्रॉनिक फॉम) में एफआईआर दर्ज कराई थी. 

]]>
http://haryanafocus.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87/feed/ 0