व्यापार – Haryana Focus http://haryanafocus.com हरियाणा की आवाज Fri, 12 Jan 2024 14:58:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 http://haryanafocus.com/wp-content/uploads/2024/01/Haryana-focus-logo-150x150.jpeg व्यापार – Haryana Focus http://haryanafocus.com 32 32 Stock Market All Time High: निफ्टी के बाद सेंसेक्स ने बनाया रिकॉर्ड, 1000 अंक उछला… IT  शेयरों में जोरदार तेजी… http://haryanafocus.com/stock-market-all-time-high-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d/ http://haryanafocus.com/stock-market-all-time-high-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d/#respond Fri, 12 Jan 2024 14:58:36 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1194

आईटी सेक्‍टर के शेयरों में जोरदार तेजी के कारण आज शेयर बाजार अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. सेंसेक्‍स ने आज 1000 अंक की उछाल दर्ज की, जबकि निफ्टी ने भी नया मुकाम हासिल किया.

सुबह की शानदार शुरुआत के बाद शेयर बाजार ने आज इतिहास रच दिया. निफ्टी (Nifty50) और सेंसेक्‍स (Sensex) आज अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. NSE निफ्टी इंडेक्‍स करीब 260 अंक या 1.20% से ज्‍यादा उछाल के साथ 21,928 लेवल को टच कर गया. वहीं सेंसेक्‍स में 1000 अंकों की तेजी आई, जिससे यह अपने लाइफटाइम हाई लेवल 72,720.96 पर पहुंच गया. आईटी सेक्‍टर में जोरदार तेजी के कारण शेयर बाजार ने आज नया मुकाम हासिल किया. 

शुक्रवार सुबह निफ्टी 21,773.55 पर खुला था. निफ्टी 50 इंडेक्‍स 1.20 फीसदी के उछाल के साथ 21,908 पर बंद हुआ. वहीं Sensex आज शुरुआती कारोबार में 72,148.07 पर खुला था और कारोबार बंद होने तक सेंसेक्‍स 931.90 अंक या 1.30% बढ़कर 72,653.08 पर था. 

IT शेयरों में रही जोरदार तेजी 

आईटी सेक्‍टर की कंपनियों के तिमाही नतीजे आने के बाद इंफोसिस, टीसीएस,  विप्रो और HCL जैसे शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. इंफोसिस 8.08 फीसदी उछलकर 1,615 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. वहीं विप्रो 3.97% चढ़कर 466 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा, टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी TCS 3.92% बढ़कर 3881 रुपये और 4.65% उछाल के साथ 1,553.90 रुपये पर था. निफ्टी IT इंडेक्‍स 5.14 फीसदी चढ़कर 36,521.70 पर बंद हुआ.

]]>
http://haryanafocus.com/stock-market-all-time-high-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d/feed/ 0
21 जनवरी को दिल्‍ली से अयोध्‍या के लिए उड़ेगी स्‍पेशल फ्लाइट… इतना होगा किराया! SpiceJet ने किया ऐलान http://haryanafocus.com/21-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d/ http://haryanafocus.com/21-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d/#respond Fri, 12 Jan 2024 14:46:39 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1187

22 जनवरी को अयोध्‍या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ayodhya Ram Temple Ceremony) है. इस बीच स्‍पाइसजेट ने स्‍पेशल फ्लाइट का ऐलान किया है, जो 21 जनवरी को दिल्‍ली से रवाना होगी.

स्पाइसजेट (Spicejet) ने अयोध्या में ऐतिहासिक ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह (Ayodhya Ram Temple Ceremony) के लिए विशेष उड़ान की घोषणा की है. Spicejet 21 जनवरी, 2024 को दिल्ली से अयोध्या के लिए एक स्‍पेशल फ्लाइट (Ayodhya Special Flights) शुरू करेगा. यह फ्लाइट 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए शुरू की जाएगी. साथ ही वापसी के लिए भी फ्लाइट का संचालन किया जाएगा. 

स्‍पाइसजेट की विशेष फ्लाइट (Spicejet Special Flight) दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी, जो 3 बजे तक अयोध्या पहुंचेगी. वहीं वापसी के लिए अगले दिन यानी 22 जनवरी को शाम 5 बजे उड़ान भरेगी और शाम 6:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी. स्‍पाइसजेट ने कहा कि ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है और इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों और यात्रियों की सुविधा में योगदान करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं. 

दिल्‍ली से अयोध्‍या के लिए टिकट प्राइस 

गौरतल है कि दिल्‍ली से अयोध्‍या (Delhi to Ayodhya) के लिए इंडिगों ने भी फ्लाइट की सुविधा शुरू की है. Indigo की वेबसाइट के मुताबिक, 20 जनवरी 2024 को फ्लाइट का टिकट (Delhi to Ayodhya Flight Ticket Price) 15,193 रुपये प्रति व्‍यक्ति है. यह फ्लाइट दोपहर 12.45 बजे दिल्‍ली से उड़ान भरेगी और 1.20 घंटे की यात्रा के बाद 2 बजे अयोध्‍या पहुंचा देगी. इसके अलावा, इंडिगो ने अहमदाबाद और मुंबई से भी फ्लाइट की सुविधा शुरू की है. 

]]>
http://haryanafocus.com/21-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d/feed/ 0
‘पहले देश, फिर बिजनेस’, फ्लाइट्स कैंसिल… इस भारतीय कंपनी ने मालदीव की निकाली हेकड़ी! http://haryanafocus.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87/ http://haryanafocus.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87/#respond Fri, 12 Jan 2024 12:56:15 +0000 https://www.yogeetainterior.com/hrfocus/?p=1165

PM Narendra Modi के लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें वायरल होने और उसे लेकर मालदीव के मंत्रियों की टिप्पणी के बाद जो विवाद शुरू हुआ. उसमें भारतीय टूर एंड ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने सबसे पहले बड़ा कदम उठाते हुए Maldives की सारी बुकिंग को कैंसिल कर दिया था.

भारत-मालवीद विवाद (India-Maldives Row) के चलते दुनिया में पर्यटकों की पहली पसंद रहने वाले मालदीव को खासा नुकसान उठाना पड़ा रहा है. टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियों के बुकिंग कैंसिल करने जैसे कदमों से उसे तगड़ा झटका लगा है. इस क्रम में भारतीय कंपनी इज माय ट्रिप (EaseMy Trip) का नया ऐड और उसकी टैगलाइन सुर्खियों में है. कंपनी के इश्तेहार पर नजर डालें तो उसमें साफ तौर पर लिखा गया है, ‘राष्ट्र पहले, बिजनेस बाद में’. इस विवाद की शुरुआत होने के बाद सबसे पहले इसी कंपनी ने मालदीव की अपनी सारी बुकिंग कैंसिल करने का बड़ा कदम उठाया था और चलो लक्षद्वीप कैंपेन के तहत भारी डिस्काउंट का ऐलान भी किया था. 

‘मुनाफे से पहले हमारे लिए देश’

EaseMyTrip के नए ऐड में कंपनी द्वारा लिखा गया है कि भारत की दूसरी सबसे बड़ी और गौरवान्वित घरेलू कंपनी होने के नाते हम अपने राष्ट्र की गरिमा के प्रति प्रतिबद्ध हैं. हमने भारत, उसके नागरिकों और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बारे में मालदीव के कई मंत्रियों की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. बीते 8 जनवरी से, हमने मालदीव की सभी ट्रैवल बुकिंग को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया है और हमारे लिए हमारा देश, मुनाफे से पहले है.

]]>
http://haryanafocus.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87/feed/ 0